Homeमध्यप्रदेशभांजे को तीसरी मंजिल से फेंका, गमछे से गला घोंटा:कार में बैठाकर...

भांजे को तीसरी मंजिल से फेंका, गमछे से गला घोंटा:कार में बैठाकर नहर में फेंका शव; पत्नी संग आपत्तिजनक हालत में देख रची साजिश

मुरैना में एक शख्स ने अपने पिता के साथ मिलकर रिश्ते में लगने वाले भांजे की हत्या कर दी। आरोपी ने भांजे को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात को सड़क हादसा साबित करने के लिए आरोपियों ने शव को उसकी ही स्कॉर्पियो गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बिठाकर सूखी नहर में फेंक दिया था। बागचीनी थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पढ़िए रिपोर्ट… वारदात वाले दिन की तस्वीरें… आपत्तिजनक हालत में देखकर रची गई साजिश पुलिस पूछताछ में सामने आया कि भांजा प्रॉपर्टी के सिलसिले में अकसर मुरैना में मामा के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मामी से नजदीकियां बढ़ गईं। 1 अक्टूबर की रात जब मामा सो रहा था, तब उसकी पत्नी भांजे से मिलने दूसरे कमरे में चली गई। मामा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने अपने पिता और बड़े भाई को पूरी बात बताई और तीनों ने मिलकर भांजे को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। ‘बेटी की तबीयत खराब है…’ बोलकर रात में फोन कर बुलाया 6 अक्टूबर की रात मामा ने भांजे को फोन किया और झूठा बहाना बनाया कि बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है। भांजा अपने दोस्त के घर रुका हुआ था, जहां से वह तुरंत मामा के मकान पर पहुंचा। हादसा दिखाने के लिए स्कॉर्पियो नहर में गिराई, ऐसे खुला राज हत्या के बाद 7 अक्टूबर को आरोपियों ने शव को भांजे की स्कॉर्पियो गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बिठाया और गाड़ी को सूखी नहर में गिरा दिया, ताकि मामला एक्सीडेंट लगे। दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी बागचीनी पुलिस ने मामले में मामा, बड़े मामा और नाना के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की है। पुलिस ने मामा और नाना को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार बड़े मामा की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल मामी का भी इलाज जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here