महेश्वर के मेहतवाड़ा रोड स्थित पीली मिट्टी क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाइक और आइशर की टक्कर में गोपाल पाराशर (58) की मौत हो गई। उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। निजी अस्पताल में तोड़ा दम मंडलेश्वर निवासी गोपाल पाराशर पत्नी के साथ आशापुर धाम में मां आशापुरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोग उन्हें निजी वाहन से विष्णु श्री अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए हादसे में शामिल आइशर (MP46G1283) और बाइक (MP10MY8341) को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
