Homeमध्यप्रदेशभतीजे की लाश देखकर ताऊ की हार्ट अटैक से मौत:प्रतिमा विसर्जन के...

भतीजे की लाश देखकर ताऊ की हार्ट अटैक से मौत:प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर से गिरा था; पेट से गुजरा पहिया

मऊगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के दौरान आगे बैठा युवक नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह भतीजे की मौत की खबर मिलते ही 84 साल के बड़े चाचा उसका शव देखने पहुंचे। भतीजे का शव देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके करीब एक घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा था युवक मृतक की पहचान 28 साल के लालेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह लौर थाना क्षेत्र के सगरा गांव का रहने वाला था। उसके पिता चंद्रभूषण सिंह ने बुधवार को अपने भाई जगजीवन सिंह के साथ नईगढ़ी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन ने बताया कि नवरात्रि में घर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार रात परिवार के लोग न्यू सोनालिका ट्रैक्टर से प्रतिमा विसर्जन के लिए नईगढ़ी के अष्टभुजा धाम जा रहे थे। इसी दौरान नईगढ़ी थाना क्षेत्र के लालगंज तिराहे के पास हादसा हो गया। भतीजे की मौत का सदमा, ताऊ ने तोड़ा दम परिजन राजीव सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे कृष्ण कुमार सिंह (84) को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद वे भतीजे का शव देखने पहुंचे। भतीजे की मौत का सदमा लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके करीब एक घंटे बाद, सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। अब एक ही परिवार में दो मौतों से मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूध का कारोबार कर परिवार पालता था युवक लालेंद्र सिंह दूध का कारोबार करता था। वह गांव से दूध इकट्ठा कर मनगवां की डेयरी में पहुंचाता था। इसी से उसके परिवार का खर्च चलता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 11 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच नईगढ़ी थाना प्रभारी अनिल काकड़े के अनुसार, सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी की मॉर्च्यूरी में भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here