Homeमध्यप्रदेशदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान टमस नदी में डूबा युवक:माधवगढ़ में हादसा,...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान टमस नदी में डूबा युवक:माधवगढ़ में हादसा, पुलिस-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; देर रात मिला शव

सतना के माधवगढ़ में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान टमस नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद देर रात उसका शव नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुख्त्यारगंज निवासी संजय रैक्वार के रूप में हुई है। विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए लोग टमस नदी पहुंचे थे। इसी दौरान संजय नदी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। बचाव अभियान चलाकर देर रात युवक का शव बरामद किया गया। जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा शव पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद परिजन शोक में हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here