Homeदेशराजस्थान में ओले गिरे, चित्तौड़गढ़ में आंधी से गिरा रावण:केदारनाथ में पारा...

राजस्थान में ओले गिरे, चित्तौड़गढ़ में आंधी से गिरा रावण:केदारनाथ में पारा माइनस 7°C; यूपी के गाजीपुर में AQI 276 पहुंचा

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को तेज बारिश हुई और राजसमंद में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, चित्तौड़गढ़ के कपासन में आंधी से 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला गिर गया। कुंभकर्ण और मेघनाद के 51-51 फीट के पुतले झुक गए। इसके बाद बारिश में पुतले भीग गए। उत्तराखंड के 9 जिलों में मंगलवार को न्यूनतम पारा 12°C से नीचे रहा। बद्रीनाथ में पारा माइनस 8°C और केदारनाथ में माइनस 7°C, गंगोत्री का माइनस 4°C और यमुनोत्री का 0°C दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और मेरठ समेत कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब है। यहां का AQI 276 पहुंच गया है। जबकि लखनऊ का AQI 218 और कानपुर का 203 है। मध्य प्रदेश में मंगलवार को खंडवा, महू, हरदा, रतलाम और उज्जैन में बारिश हुई। खंडवा, महू और हरदा में रावण के पुतले भीग गए। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here