Homeछत्तीसगढ़रायपुर में 101,बिलासपुर में 65 फीट के रावण का दहन:जमकर आतिशबाजी हुई,...

रायपुर में 101,बिलासपुर में 65 फीट के रावण का दहन:जमकर आतिशबाजी हुई, दुर्ग में बग्गी में सवार होकर पहुंचे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में रावण दहन हो रहा है। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे जलाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर मौजूद रहे। बिलासपुर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रेलवे ग्राउंड में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। वहीं साइंस कॉलेज मैदान में वर्षों से दशहरा उत्सव आयोजित करने वाले अर्पांचल लोक मंच ने इस बार विरोध जताया। पुलिस की रोक के बावजूद मंच के पदाधिकारियों ने मैदान के मुख्य गेट के सामने रावण के पुतले का दहन किया। दुर्ग में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता बग्गी में सवार होकर पहुंचे। वहीं, जगदलपुर में रावण दहन की परंपरा नहीं है। यहां 75 दिनों तक बस्तर दशहरा चलता है, लेकिन रावण नहीं जलाया जाता। रावण दहन से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here