Homeमध्यप्रदेश'जहां साइकिल नहीं जा सकती, वहां ट्रक कैसे पहुंचा':मां बोली- बेटा जिंदा...

‘जहां साइकिल नहीं जा सकती, वहां ट्रक कैसे पहुंचा’:मां बोली- बेटा जिंदा था, पोस्टमॉर्टम कराओ कहती रही पुलिस; ग्वालियर में अपनों को तलाशते रहे

बेटा सांसें ले रहा था, मैं उसे इलाज के लिए ले जाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने रोककर रखा। 18 साल के गौरव को खोने वाली मां किरण के ये शब्द किसी की भी आंखें नम कर दें। जिस बेटे को सीने से लगाकर बड़ा किया, उसे बचाने के लिए मां रोती-बिलखती रही, लेकिन अब उसकी गोद में बेटा नहीं, सिर्फ उसकी यादें रह गईं। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं। अस्पताल से मॉर्चुरी तक परिजन अपनों को तलाशते रहे। कहीं बेटे की लाश देखकर चीख-पुकार मची, तो कहीं अपनों की सलामती की उम्मीद में आंखें दरवाजे पर टिकी रहीं। इस दर्द के बीच परिजन का सवाल है- जहां साइकिल तक नहीं जा सकती थी, वहां ट्रक कैसे पहुंचा? ‘इलाज में देरी की वजह से गई बेटे की जान’ हादसे में अपने बेटे को खोने वाली किरण ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि एंबुलेंस को भी वहां से जाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे इलाज में देरी हुई। युवक के दोनों पैर टूटे, वेंटिलेटर पर रखा गया हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय पवन राठौर का शव परिजन रोते-बिलखते अस्पताल से ले गए। वहीं, घायल निकेश के परिजन संदीप ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो निकेश गंभीर हालत में मिला। उसके दोनों पैर टूट गए हैं और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिव्यांश कुशवाह के परिजन सावित्री ने बताया कि दर्शन के बाद सभी बाहर निकल आए थे, लेकिन दिव्यांश नहीं मिला। काफी तलाश के बाद जब वे अंदर गए, तो उसकी पहचान हुई। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग मॉर्चुरी के बाहर परिजन ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा। परिजन ने पुलिस के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। परिजन ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए और घायलों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की भी मांग की। पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और ड्राइवर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मंत्री बोले- परिजन के आरोपों की जांच की जा रही घायलों का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा- मुख्यमंत्री मोहन यादव घटना पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन पर परिजन की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घायलों को आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। परिजन अब हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here