Homeमध्यप्रदेशकोटा-हादसे में जान गंवाने वाले 7 का अंतिम संस्कार:पिता-पुत्री और दंपती की...

कोटा-हादसे में जान गंवाने वाले 7 का अंतिम संस्कार:पिता-पुत्री और दंपती की एक साथ जलीं चिताएं; खाटू श्याम के दर्शन को निकले थे

कोटा के पास हुए सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रविवार को मृतकों के शव गृहग्राम पहुंचे तो गांवों में शोक छा गया। दीपावली से पहले जिन घरों में त्योहार की तैयारियां होनी थीं, वहां अपनों को खोने का गम पसरा है। ग्राम घाट बिरोली, खेड़ी रामोसी, सिरखेड़ और सर्रा में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किए गए। खेड़ी रामोसी में पिता-पुत्री और सिरखेड़ में पति-पत्नी की चिताएं एक साथ जलीं। दरअसल, राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही टेम्पो ट्रैवलर कराड़िया टोल के पास पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिर गई थी। हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 7 बैतूल जिले के मुलताई और एक भोपाल का रहने वाला था। 17 यात्री घायल हुए थे। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में देरी हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, कई शव सीटों के बीच फंसे थे, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। घायलों को निकालने के लिए वाहन की खिड़कियां तोड़ी गईं। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। अरुणा झड़बड़े- शिक्षिका की मौत से गांव में मातम सरकारी शिक्षिका अरुणा झड़बड़े का शव रविवार को ग्राम घाट बिरोली पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनकी असमय मौत से परिवार और परिचितों में गहरा दुख है। त्रिशा घोड़की और कृष्णराव: पिता-पुत्री का एक साथ अंतिम संस्कार त्रिशा घोड़की अपने पिता कृष्णराव के साथ धार्मिक यात्रा पर गई थीं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। रविवार को उनके शव खेड़ी रामोसी लाए गए, जहां पिता-पुत्री का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कृष्णराव सोसायटी में सेल्समैन के रूप में काम करते थे। दोनों की एक साथ विदाई ने परिवार और ग्रामीणों को भावुक कर दिया। राजकुमार बोड़खे और अनीता: साथ जीने वाले साथ ही विदा हुए राजकुमार उर्फ राजू बोड़खे भोपाल में पेट्रोल पंप पर काम करते थे। हादसे में उनकी पत्नी अनीता की भी जान चली गई। दोनों के शव सिरखेड़ पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। ओम सूर्यवंशी: एमटेक इंटर्नशिप कर रहे थे ओम सूर्यवंशी भोपाल से एमटेक की इंटर्नशिप कर रहे थे। परिवार को उनसे भविष्य को लेकर कई उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने उन उम्मीदों को तोड़ दिया। रविवार को उनका शव ग्राम सर्रा पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दीपावली साथ मनाने का सपना अधूरा मृतकों के परिजन राज साबले ने बताया कि सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे और जल्द लौटने की बात कहकर घर से गए थे। परिवारों की योजना इस बार साथ मिलकर दीपावली मनाने की थी। किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन जाएगी। हादसे के बाद त्योहार से पहले ही कई परिवारों में मातम छा गया है। ———– ये खबर भी पढ़ें… खाटूश्याम जा रहे MP के 8 लोगों की मौत:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से 15 फीट नीचे गिरी बस कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बैतूल जिले के मुलताई और एक भोपाल का रहने वाला था।सभी लोग टेम्पो ट्रैवलर (मिनी बस) से भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे। पढ़े पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here