Homeमध्यप्रदेश'पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए...':रीवा पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा...

‘पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए…’:रीवा पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कैलाश विजयवर्गीय पर तंज; कहा- भाजपा में आपकी कोई सुनवाई नहीं

रीवा पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर अफसरशाही को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के मंत्री ही शिकायत कर रहे हैं कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल तक का जिक्र करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। कैलाश विजयवर्गीय पर भी कसा तंज सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम लेते हुए कहा कि वे भी तीन बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कैलाश जी भी 3 बार शिकायत कर चुके हैं और अपना रोना रो चुके हैं। मैं तो कहना चाहता हूं कि कैलाश जी, जब आपकी कोई नहीं सुन रहा तो आप अब आपने जो पितृ पर्वत पर मंदिर बनाया है, उसमें महामंडलेश्वर बनकर बैठ जाइए।” शिवराज से राजेंद्र शुक्ल तक का किया जिक्र वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल जैसे वरिष्ठ नेता भी अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर संगठन के सामने शिकायत कर चुके हैं। उनके मुताबिक, जब भाजपा के बड़े नेताओं की बात भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, तो इससे सरकार में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच तालमेल पर सवाल उठते हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मंत्रियों की शिकायतें अफसरशाही की स्थिति को दिखाती हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच अधिकारों और कामकाज को लेकर खींचतान की चर्चा होती रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here