पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मच गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 17 लोगों में 3 पुरुष, एक बच्चा और 13 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है।आशंका है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। चश्मदीद के मुताबिक दुर्गा पंडाल का एक हिस्सा ढहने की वजह से भगदड़ मची है। हादसे की 3 तस्वीरें…
