Homeमध्यप्रदेशबच्चे का सिर धड़ से अलग, भीड़ ने ट्रक जलाया:मंदसौर में 2KM...

बच्चे का सिर धड़ से अलग, भीड़ ने ट्रक जलाया:मंदसौर में 2KM लंबा जाम; जबलपुर में 2 दोस्तों, इंदौर में एक छात्रा की भी मौत

मध्यप्रदेश में शनिवार को 3 सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। मंदसौर में बच्चे को ट्रक ने कुचल दिया। टायर चढ़ने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। बच्चे की मौत से भड़की भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ की। इसके बाद ट्रक में आग लगाकर चक्काजाम कर दिया। वहीं, जबलपुर में ट्रक की टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। इंदौर में दशहरे की छुट्टियों में घर लौट रही 15 साल की छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मौसा घायल हो गए। पहला मामला: मंदसौर में चुनरी यात्रा से लौट रहा था बच्चा हादसा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे मंदसौर जिले में दूधाखेड़ी माताजी मंदिर के पास हुआ। असावदी गांव के लोग चुनरी यात्रा लेकर मंदिर आए थे। लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया। मृत बच्चा गांव के पूर्व सरपंच का पोता है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर जाम लगा दिया। इससे गरोठ-भानपुरा मार्ग पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। सड़क पर करीब 2 किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई। लोगों ने आश्वासन के बाद जाम खत्म किया सूचना मिलने पर गरोठ ASP रामसनेही मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया- आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। चक्काजाम खुलवा दिया गया है। सुरक्षा में कहां चूक हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रक चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरा मामला: जबलपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला जबलपुर-कटंगी मार्ग पर पाटन थाना क्षेत्र में सैयद बाबा की मजार के पास शनिवार शाम ट्रक ने बाइक सवार राहुल यादव और नरेंद्र यादव को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों कटंगी के रहने वाले थे। वहीं, पैदल जा रहे मनीष बर्मन भी ट्रक की चपेट में आ गए। मनीष को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था। उसका नंबर AP39UJ3324 है। पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे संग्रामपुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए पाटन भेजे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… तीसरा मामला: मौसा के साथ इंदौर आ रही थी छात्रा इंदौर के पालदा क्षेत्र में नेमावर रोड पर हनुमान मंदिर के पास ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया। मृतक की पहचान देवास जिले के भायली गांव निवासी महिमा (15) के रूप में की गई है। महिला हॉस्टल में रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। दशहरे की छुट्टियों में वह अपने मौसा मूलचंद बघेला (28) के साथ बाइक से इंदौर आ रही थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई, जिससे जान चली गई। हादसे में मूलचंद के पैर में गंभीर चोट आई। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना मिलने पर भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा पुलिस ने मर्ग कायम कर महिमा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हादसे के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर …………………… यह खबर भी पढ़ें खाटूश्याम जा रहे MP के 8 लोगों की मौत राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बैतूल जिले के मुलताई और एक भोपाल का रहने वाला था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here