Homeमध्यप्रदेशजीरन तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत:अजमेर से मेले में झूले...

जीरन तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत:अजमेर से मेले में झूले लगाने आया था परिवार; नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा

नीमच जिले के जीरन में शनिवार को तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। राजस्थान के अजमेर से मजदूरी करने आया परिवार दशहरा मेले में झूले लगाने पहुंचा था। दोपहर में परिवार के बड़े सदस्य काम में लगे थे, तभी 12 साल की मुन्ना और उसका 7 साल का भाई तालीम पास के तालाब में नहाने चले गए। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। करीब दो से तीन घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव निकाले गए। झूले लगाने के काम में व्यस्त थे परिजन परिवार राजस्थान के अजमेर जिले के टाटूटी तहसील क्षेत्र से जीरन आया था। यहां दशहरा महोत्सव में झूले लगाकर परिवार रोजी-रोटी कमाने वाला था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे परिवार के बड़े सदस्य झूले लगाने में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पास के तालाब में नहाने चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से मुन्ना और तालीम गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दो से तीन घंटे की तलाश के बाद मिले शव हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। जीरन तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी और पटवारी मनोहर पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय निवासी रामलाल परमार ने भी बच्चों की तलाश में मदद की। काफी मशक्कत के बाद पहले 7 साल के तालीम का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद 12 साल की मुन्ना का शव भी बरामद कर लिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन दोनों बच्चों को जीरन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here