Homeमध्यप्रदेशमुरैना में शराब ठेके के विवाद में बोलेरो पर फायरिंग:युवक के साथ...

मुरैना में शराब ठेके के विवाद में बोलेरो पर फायरिंग:युवक के साथ की मारपीट,कई राउंड फायर किए; 10 खाली कारतूस बरामद

मुरैना के रामपुरकलां क्षेत्र में शराब ठेके पर काम करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से मारपीट और ठेकेदार की बोलेरो पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात नगावनी मोड़ के पास एक ढाबे की है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट की गई और फिर बंदूक से कई राउंड फायर किए गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मौके से करीब 10 खाली कारतूस बरामद किए हैं। शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेके पर काम करने को लेकर हुई कहासुनी कोलेरा निवासी मुख्त्यार सिंह सिकरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुर्गेश उर्फ पप्पू जादौन के आबकारी ठेके पर काम करता है। 16 अक्टूबर की रात वह नंदपुरा से रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगावनी मोड़ के पास एक ढाबे पर उसकी मुलाकात रिंकू रावत, राजपाल रावत, कुलदीप रावत और दो अन्य लोगों से हुई। शिकायत के अनुसार, शराब ठेके पर काम करने को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रिंकू रावत ने मुख्त्यार सिंह की नाक पर मुक्का मार दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। बोलेरो लेकर निकलने लगा तो बंदूक से किए फायर मुख्त्यार सिंह के मुताबिक, वह ठेकेदार की बोलेरो लेकर मौके से निकलने लगा, तभी रिंकू रावत ने अपने बाबा की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अन्य लोगों ने भी कई राउंड फायर किए। घटना के दौरान मौके पर दहशत फैल गई। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। रामपुरकलां थाना प्रभारी एसआई अजय वेसांदर के अनुसार, शराब ठेके पर काम करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 खाली कारतूस बरामद किए हैं। पीड़ित की शिकायत और घटना के वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here