भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी मोबिन को उनके हवाले करने और उसे तत्काल फांसी देने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग बैरागढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन और बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी थाने में घुसने का प्रयास कर रहे हैं और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग पर अड़े हैं।
