Homeमध्यप्रदेशइंदौर के 22 जोन में पानी की किल्लत...361 ट्यूबवेल बंद:14 इंच कम...

इंदौर के 22 जोन में पानी की किल्लत…361 ट्यूबवेल बंद:14 इंच कम बारिश से बढ़ी चिंता, 200 नए खोदने की तैयारी; निगम ने बुलाए टेंडर

इंदौर में गर्मी शुरू होने से पहले ही जलसंकट चुनौती बनने लगा है। नगर निगम की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शहर में कुल 6,040 ट्यूबवेल हैं, जिनमें से 361 बंद हो चुके हैं। वहीं, शहर की जरूरत पूरी करने के लिए 200 नए ट्यूबवेल खोदने की आवश्यकता बताई गई है। इनमें से 100 के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। शहर के 22 जोन में पानी की समस्या बनी हुई है। कई इलाकों में लोग अभी से टैंकर बुलवाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि इस बार शहर में सामान्य से करीब 14 इंच कम बारिश हुई है। ऐसे में नए ट्यूबवेल की खुदाई के साथ भूजल की उपलब्धता भी चुनौती रहेगी। नगर निगम को बंद ट्यूबवेल चालू करने, नए जलस्रोत विकसित करने और मौजूदा संसाधनों से जलप्रदाय बनाए रखने की व्यवस्था करनी होगी। 361 ट्यूबवेल बंद, 200 नए खोदने की जरूरत नगर निगम की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, शहर के 6,040 ट्यूबवेल में से 361 फिलहाल बंद हैं। इनमें ऐसे स्थान भी शामिल हैं, जहां नर्मदा जल का कनेक्शन नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में स्थानीय जलस्रोत बंद होने से पानी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। निगम ने बंद ट्यूबवेल की मरम्मत, पंप सुधारने और तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए 10 समर्पित टीमें लगाने की योजना बनाई है। दूसरी ओर, शहर की जरूरतों को देखते हुए 200 नए ट्यूबवेल खोदने की आवश्यकता बताई गई है। फिलहाल 100 के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। भूजल स्तर कम, खुदाई से पहले सर्वे जरूरी नए ट्यूबवेल खोदने की योजना के सामने भूजल की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। कई इलाकों में भूजल स्तर नीचे होने के कारण बोरिंग से पर्याप्त पानी मिलना आसान नहीं है। ऐसे में खुदाई के लिए स्थान तय करते समय तकनीकी सर्वे और भूजल की स्थिति का आकलन जरूरी होगा। इसके साथ वर्षाजल संचयन, भूजल पुनर्भरण और मौजूदा जलस्रोतों के बेहतर इस्तेमाल पर भी ध्यान देना होगा। 105 में से 95 टंकियों से रोजाना जलप्रदाय नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में कुल 105 जलप्रदाय टंकियां हैं। इनमें से 95 से रोजाना पानी की सप्लाई की जा रही है। शेष 10 टंकियों से नियमित जलप्रदाय नहीं होने के कारणों का स्पष्ट ब्योरा सामने नहीं आया है। इन टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति और वैकल्पिक व्यवस्था भी अहम होगी। सामान्य से 14 इंच कम बारिश शहर में सामान्य तौर पर करीब 37 इंच बारिश होती है, जबकि इस बार लगभग 23 इंच बारिश दर्ज की गई। यानी सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 14 इंच कम पानी बरसा। कम बारिश का असर आने वाले महीनों में भूजल की उपलब्धता पर पड़ सकता है। ऐसे में गर्मी के दौरान बढ़ने वाली पानी की मांग को पूरा करना नगर निगम के लिए चुनौती होगा। टैंकरों के लिए 71 नए हाइड्रेंट चिह्नित टैंकरों के संचालन को आसान बनाने के लिए निगम ने 71 नए हाइड्रेंट स्थान चिह्नित किए हैं। इसके अलावा 12 मौजूदा समप-हाइड्रेंट स्थानों को आपातकालीन जल भराव केंद्र के रूप में उपयोग करने की योजना है। नए समप की संभावनाएं तलाशने, मौजूदा समप का इस्तेमाल करने और जरूरत के अनुसार ट्यूबवेल या पाइपलाइन को इन केंद्रों से जोड़ने का प्रस्ताव है। इससे टैंकरों में पानी भरने और प्रभावित क्षेत्रों तक आपूर्ति पहुंचाने में मदद मिल सकती है। जलसंकट से बचाव के लिए बना रहे योजना : बबलू शर्मा एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा ने बताया कि शहर में जलसंकट से बचाव के लिए योजना बनाई जा रही है। शहर में नए ट्यूबवेल खोदे जाएंगे। निगम की कोशिश है कि गर्मी के दौरान लोगों को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस खबर को भी पढ़िए… 1. इंदौर में 85 हजार परिवारों को नहीं मिल रहा पानी इंदौर में इस बार मानसून की बेरुखी से गर्मी आने के पहले ही जलसंकट की आशंका गहराने लगी है। शहर के करीब 85 हजार परिवारों की पानी की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। 52,262 घरों तक अलग-अलग कारणों से नर्मदा जल नहीं पहुंच रहा है। वहीं, 33,037 परिवार पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. इंदौर में जलसंकट, महापौर ने 50 करोड़ का पैकेज मांगा मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने जल संकट की आशंका बढ़ा दी है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सामान्य तौर पर होने वाली करीब 37 इंच बारिश के मुकाबले इस बार 23 इंच पानी ही बरसा है। इसके मद्देनजर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जल प्रबंधन के लिए 50 करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here