Homeमध्यप्रदेशट्रेन से टकराई कार का आगे का हिस्सा टूटा:रतलाम में युवक वाहन...

ट्रेन से टकराई कार का आगे का हिस्सा टूटा:रतलाम में युवक वाहन से नीचे उतरा तो बची जान; लोको पायलट ने भी दिखाई सूझबूझ

रतलाम में बंजली बायपास रेलवे फाटक नंबर 192 पर गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वलसाड-हिसार ट्रेन (04728) ट्रैक पर खड़ी कार से टकरा गई। ट्रेन जावरा की ओर जा रही थी। टक्कर के समय लोको पायलट ने ट्रेन की गति धीमी कर रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कार में सवार युवक नीचे उतर गया था, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए। रेलवे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है। बंद फाटक के बीच ट्रैक पर खड़ी थी कार
जानकारी के अनुसार, घटना के समय कार बंद रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान जावरा की ओर जा रही वलसाड-हिसार ट्रेन वहां पहुंची और कार से टकरा गई। टक्कर से कार को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रेन की गति धीमी होने से टला बड़ा हादसा
बताया गया कि लोको पायलट ने ट्रेन की गति धीमी कर रखी थी। इसके चलते टक्कर के बावजूद बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार युवक ट्रेन को आता देख पहले ही नीचे उतर गया था। वरिष्ठ अधिकारी रवाना, उच्चस्तरीय जांच होगी
घटना की सूचना के बाद रेलवे का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रेलवे ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है। जांच में घटना की परिस्थितियों और कार के ट्रैक पर पहुंचने से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here