Homeमध्यप्रदेशभोपाल में महिला से 2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त:ISBT से बेंगलुरु ले...

भोपाल में महिला से 2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त:ISBT से बेंगलुरु ले जा रही थी, डीआरआई को मिला था दिल्ली से इनपुट

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की भोपाल यूनिट ने इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर एक महिला यात्री से 2 किलो 604 ग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपए बताई जा रही है। महिला इसे अपने बैकपैक और पर्स में बनी सीक्रेट पॉकेट में छिपाकर ले जा रही थी। डीआरआई ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है और उसे हिरासत में लिया है। डीआरआई की भोपाल यूनिट को इनपुट मिला था कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक बस में सफर कर रही महिला यात्री अपने साथ बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ ले जा रही है। सूचना के आधार पर बुधवार तड़के बस के भोपाल के आईएसबीटी पहुंचते ही अधिकारियों ने महिला के सामान की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैकपैक में बनी सीक्रेट पॉकेट से 1 किलो 885 ग्राम और पर्स से 719 ग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। कुल वजन 2 किलो 604 ग्राम निकला। फील्ड टेस्ट किट से मेथामफेटामाइन होने की पुष्टि डीआरआई अधिकारियों ने बरामद संदिग्ध पदार्थ की जांच फील्ड टेस्ट किट से की। जांच में इसके मेथामफेटामाइन होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारियों ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे हिरासत में ले लिया। तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी डीआरआई डीआरआई की टीम महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे मादक पदार्थ कहां से मिला था और बेंगलुरु में किसे इसकी डिलीवरी देनी थी। अधिकारी इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में पकड़ाई 3.5 करोड़ की 4.38 KG ड्रग भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताई गई है। इस दौरान एक नाइजीरियाई महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 23 और 24 सितंबर को लगातार भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर की गई है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here