Homeमध्यप्रदेशपत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर की पति की हत्या:वारदात के बाद पड़ोसियों...

पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर की पति की हत्या:वारदात के बाद पड़ोसियों से बोली- मेरे परिवार को बता देना, वे बच्चों को संभाल लेंगे

पति की रोजाना शराब पीने और घर में विवाद करने की आदत से परेशान पत्नी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना गोरखपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है। रविवार शाम घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो पति नितिन जायसवाल खून से लथपथ मृत मिला। पत्नी संगीता ने पड़ोसियों के सामने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। शराब पीकर घर आता था पति, आए दिन होता था विवाद पुलिस के मुताबिक, नितिन जायसवाल पुताई का काम करता था। करीब सात साल पहले उसकी शादी संगीता से हुई थी। दोनों का तीन साल का बेटा है। नितिन के शराब पीने की आदत थी और घर आने के बाद पत्नी से अक्सर विवाद होता था। कई बार झगड़ा बढ़ने पर पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ता था। रविवार दोपहर को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। शाम को एक बार फिर घर से संगीता के चिल्लाने और झगड़े की आवाज सुनाई देने लगी। पड़ोसी प्रमोद मसीह अन्य लोगों के साथ नितिन के घर पहुंचे तो कमरे में नितिन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पड़ोसियों से बोली- मेरे परिवार को बता देना पूछने पर संगीता ने बताया कि नितिन उसके साथ मारपीट कर रहा था। गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से नितिन के सिर और चेहरे पर वार कर दिए। उसने पड़ोसियों से यह भी कहा कि उसके परिवार को सूचना दे दें, ताकि वे दोनों बच्चों को संभाल सकें। हत्या का मामला दर्ज, कुल्हाड़ी जब्त गोरखपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने संगीता जायसवाल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here