Homeमध्यप्रदेशअवैध संबंधों के चलते हुई थी हिस्ट्रीशीटर धारा की हत्या:मामा-नाना ने बीमारी...

अवैध संबंधों के चलते हुई थी हिस्ट्रीशीटर धारा की हत्या:मामा-नाना ने बीमारी का बहाना बनाकर बुलाया; पहले छत से फेंका, फिर गला घोंटा

बागचीनी थाना क्षेत्र के हड़वांसी की पुलिया पर कार में मिली हिस्ट्रीशीटर धारा पचौरी की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में धारा के रिश्ते के दो मामा और नाना पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को राउंडअप भी कर लिया है। 7 अक्तूबर को धारा पचौरी का शव हड़वांसी गांव की कैनाल नहर में स्कॉर्पियो में मिला तो पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। टीआई कुलदीप राजपूत ने बताया कि धारा के दोस्तों को पूछताछ की गई। पता चला कि उसको उसके रिश्ते के मामा ने उसकी बेटी की तबियत खराब होने के नाम पर रात को बुलाया था। इस पर जब उक्त मामा प्रदीप शर्मा के घर जाकर पुलिस ने पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आई। पत्नी को धारा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था मृतक धारा पचौरी एक शातिर बदमाश था। उसकी अपने रिश्ते के मामा प्रदीप शर्मा की पत्नी यानी अपनी मामी के साथ अवैध संबंध बन गए थे। अभी कुछ दिन पहले ही मामा प्रदीप शर्मा ने मृतक और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर प्रदीप ने तत्कालीन समय तो कुछ नहीं कहा लेकिन उसके बाद अपने बड़े भाई गजेंद्र शर्मा और पिता रमेश शर्मा के साथ मिलकर धारा की हत्या का प्लान बनाया। पहले छत से फेंका, फिर गला दबाकर मारा मृतक धारा पचौरी को मंगलवार 6 अक्टूबर को प्रदीप शर्मा का फोन आया। बताया कि उसकी बेटी की तबियत खराब है हॉस्पिटल ले जाना है घर आ जाओ। इसके बाद जब धारा 6-7 अक्टूबर की रात घर पहुंचा तो तीनों उसे छत पर ले गए। पहले उसे छत से नीचे गिरा दिया। फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। बागचीनी थाना प्रभारी कुलदीप यादव ने बताया कि मृतक धारा पचौरी खुद भी शातिर बदमाश था। जांच में सामने आया कि धारा और इसके मामा प्रदीप शर्मा की पत्नी के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी जब प्रदीप को लगी तो उसने अपने भाई-पिता के साथ धारा की हत्या कर दी। अभी तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here