मध्यप्रदेश में ऑनलाइन नशा बेचने वाली कंपनियों का मुद्दा रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने उठा। नरसिंहपुर में पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि विदेशी ताकतें नशे के जरिए बच्चों को बर्बाद करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 5-6 कंपनियां ऑनलाइन नशा पहुंचा रही हैं। इन्हें दंड देने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील भी की। सीएम ने यहां 45.18 करोड़ रुपए की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 175.14 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इसके अलावा, RTE के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस के लिए 20,456 निजी स्कूलों को 502 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। नरसिंहपुर के सांदीपनि विद्यालय के नए भवन में एक साथ 2400 विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था है। जालम सिंह बोले- नशा करने वाले को फायदा नहीं जालम सिंह पटेल ने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा बेचने और बनाने वालों को फायदा होता है, लेकिन नशा करने वाले को कोई लाभ नहीं मिलता। इससे विकास रुकता है और परिवार तनाव में आ जाता है। विजयवर्गीय भी उठा चुके हैं नशे के कारोबार का मुद्दा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर में नशे के कारोबार को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इंदौर में नशे के कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ़ से जुड़े हैं। विजयवर्गीय के मुताबिक, उन्हें ड्रग्स बेचने वालों के नाम पता चल गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से राजस्थान पुलिस के संपर्क में आने और ड्रग्स के कारोबार में शामिल लोगों को जेल भेजने की बात कही थी। CM ने कांग्रेस और नेहरू परिवार पर साधा निशाना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कांग्रेस को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन की याद दिलाई। सीएम ने कहा कि आजादी के बाद 600 रियासतों ने सियासत छोड़ दी, लेकिन नेहरू परिवार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने केरल में कांग्रेस की सरकार का जिक्र करते हुए SIR पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म हो रही है। सीएम ने कहा कि भारत खेलों में लगातार पुरस्कार ला रहा है और देश में मोबाइल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विदेशों के सामने सीना तानकर खड़ा है। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार 50 लाख लोगों को उनकी रजिस्ट्री दे रही है। CM ने ये घोषणाएं भी कीं
