Homeमध्यप्रदेशमंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:किला फीडर पर सुबह 8 से...

मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:किला फीडर पर सुबह 8 से 12 बजे तक मेंटेनेंस, 7 इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

मंदसौर में शुक्रवार को बिजली लाइनों के मेंटेनेंस के चलते 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, किला फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम किया जाएगा। इससे किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के करीब 1,089 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद मेंटेनेंस के चलते पुरानी तहसील क्षेत्र, भोईवाड़ा, मर्दादिन, भैंसा पहाड़, श्रंगार गली, कांच की मस्जिद और बनिया चौक में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। समय से पहले निपटा लें जरूरी काम बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम निर्धारित समय से पहले निपटा लें। कंपनी के मुताबिक, मेंटेनेंस का काम पूरा होने पर सप्लाई दोपहर 12 बजे से पहले भी शुरू हो सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here