जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में BSF की महिला कांस्टेबल राजलक्ष्मी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना एक फॉरवर्ड बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 27 साल की राजलक्ष्मी आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुशील नाम की बॉर्डर पोस्ट पर तैनात थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे, जहां वे गंभीर रूप से घायल हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जम्मू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीने में लगी थी सर्विस राइफल से ही चली गोली प्रारंभिक जांच में सीमा पार से गोलीबारी या पाकिस्तानी रेंजर्स की कार्रवाई से इंकार किया गया है। गोली सीने में लगी थी, जो उनकी ही सर्विस राइफल से ही चली थी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। मामले में जांच जारी है। राज लक्ष्मी बीएसएफ की सातवीं बटालियन की जवान थीं, जो सीमा चौकी पर तैनात थीं। वे मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं। बीएसएफ ने अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। ————- ये खबर भी पढ़ें… CISF जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत:जम्मू के कठुआ में विवाद के बाद फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। मरने वालों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
