Homeमध्यप्रदेशवर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का 'गोबर' कर गई भैंसें:सीएम का एक और...

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का ‘गोबर’ कर गई भैंसें:सीएम का एक और टैलेंट आया सामने; मंत्री ने फीता काटकर किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने दिखाया एक और टैलेंट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक और टैलेंट सामने आया है। वे दोनों हाथों से लिखते नजर आए। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वे मंच पर कागज पर कुछ लिख रहे थे। पहले उन्होंने बाएं हाथ से कुछ लिखा और फिर दाएं हाथ से भी लिखते नजर आए। सीएम का ये हुनर कैमरे में कैद हो गया। अब लोग कह रहे हैं कि सीएम साहब सिर्फ राजनीति में ही नहीं, लिखने में भी मल्टीटैलेंटेड हैं। दोनों हाथों से लिखने का उनका ये हुनर जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया। फीता काटकर हुआ ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान एक ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते नजर आए। उन्होंने आलीराजपुर में अपने विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में बाकायदा फीता काटकर ट्रांसफार्मर की शुरुआत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मंत्री फोन पर बात करते-करते ही उद्घाटन कर रहे हैं। दरअसल, वे फोन पर किसी से कहते सुनाई दे रहे हैं कि यहां पोल तो खड़े कर दिए, स्टैंड बना दिए और लाइट नहीं लगाई। कौन ठेकेदार था? अब सवाल ये है कि कहीं ठेकेदार कोई काम अधूरा छोड़कर तो नहीं चला गया? खैर, फोन पर ही इस समस्या पर बातचीत करते-करते मंत्री ने ट्रांसफार्मर का फीता काट दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां भी बजाईं। अब लोग इस पूरे मामले पर चुटकी ले रहे हैं। कह रहे हैं कि आज तो ट्रांसफार्मर भी गौरवान्वित महसूस कर रहा होगा। आखिर मंत्री जी ने खुद उसका उद्घाटन जो किया है। वैसे आमतौर पर मंत्री और बड़े नेता बड़े प्रोजेक्ट्स का फीता काटते नजर आते हैं। लेकिन मंत्री नागर सिंह चौहान ने बता दिया कि उद्घाटन छोटा हो या बड़ा, बस नेता जी को फीता काटने का मौका मिलना चाहिए। रानी कमलापति स्टेशन पर आई ‘बफेलो एक्सप्रेस’
भोपाल के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां प्लेटफॉर्म पर ‘बफेलो एक्सप्रेस’ पहुंच गई। दरअसल, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो भैंसें बेखौफ और बे-रोकटोक घूमती नजर आईं। भैंसों के इस खुल्लम-खुल्ला भ्रमण का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पर एक तरफ शताब्दी एक्सप्रेस रवाना हो रही थी, वहीं दूसरी ओर दोनों भैंसें भी सरपट चली जा रही थीं। दोनों भैंसें आराम से प्लेटफॉर्म पर टहलती रहीं। ऐसा लगा मानो ट्रेन पकड़ने नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का मुआयना करने पहुंची हों। इतना ही नहीं, जाते-जाते भैंसें रेलवे स्टेशन को अपनी तरफ से एक ‘खास सौगात’ भी दे गईं। प्लेटफॉर्म पर ही गोबर कर दिया। यानी भैंसों ने स्टेशन की व्यवस्थाओं को चुनौती देने के साथ-साथ अपनी ‘उपस्थिति’ भी दर्ज करा दी। अब सवाल यही है कि जब वर्ल्ड क्लास स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ‘बफेलो एक्सप्रेस’ बेखौफ दौड़ सकती है, तो फिर वर्ल्ड क्लास व्यवस्था का दावा कितना पुख्ता है? भक्ति रंग में दिखे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह
राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भक्ति रंग में नजर आए। अपने विधानसभा क्षेत्र के भैंसाना गांव में एक धार्मिक आयोजन में पहुंचे जयवर्धन सिंह रामधुन पर लोगों के साथ जमकर थिरके भी। जयवर्धन सिंह ‘हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे.. हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे..’ कीर्तन की धुन पर नाचते दिखे। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को इस तरह भक्ति में झूमता देख वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए। अब उनका ये वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर चुटकी भी ले रहे हैं। कह रहे हैं कि नेता जी भी अच्छे से जानते हैं कि राजनीति में भी नैया पार लगाने के लिए राम नाम कितना जरूरी है। और अब अंदर की बात.. साहब ने दिल्ली से खरीदी लग्जरी कार
मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने एक पुरानी मर्सिडीज खरीदी है। साहब इस लग्जरी कार को दिल्ली से लेकर आए हैं, जिसकी अब जमकर चर्चा हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि ये अधिकारी फिलहाल लूप लाइन में चल रहे हैं। ये सरकारी बंगले में भी नहीं रहते, बल्कि एक विला को अपना आशियाना बना रखा है। चूंकि साहब को लग्जरी गाड़ियों का शौक है, इसलिए उनके विला में एक से बढ़कर एक गाड़ियां खड़ी नजर आती हैं। अब इस काफिले में पुरानी मर्सिडीज भी शामिल हो गई है। बता दें कि ये आईएएस अधिकारी रीवा संभाग के एक जिले में कलेक्टरी कर चुके हैं। अब साहब की कोशिश एक बार फिर किसी जिले की कमान संभालने की है। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), साकिब खान (भोपाल), संजय वानी (आलीराजपुर), आशीष रघुवंशी (गुना) ये भी पढ़ें –
भाषण के बीच मंत्री की ‘बोलती बंद’: कम भीड़ पर भड़के भाजपा विधायक माइक तो ठीक था, लेकिन मंत्री जी को ही म्यूट कर दिया गया। लाइव प्रसारण के दौरान मंत्री विजय शाह के भाषण की आवाज कई बार बंद की गई। मंत्री विजय शाह खंडवा के हरसूद में रानी दुर्गावती की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अब उनकी ‘बोलती बंद’ करने की जमकर चर्चा हो रही है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here