मध्य प्रदेश में होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पिछले 10 दिन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य सामग्रियों के कुल 3996 सैंपल लिए। भोपाल और इंदौर में मिलावटी केक से लेकर मावा और पनीर भी जब्त किया गया। प्रदेश में होली के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की जमकर बिक्री होती है, इसलिए भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश में फूड इंस्पेक्टर मैदान में उतरे और कार्रवाई की। इस दौरान दूध, इससे पहले उत्पाद, मावा, नमकीन के सैंपल लिए गए। नियंत्रक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच अभियान चलाकर चलित मोबाइल वैन व दुकानों पर जाकर सैंपलिंग की गई। इस दौरान 15 हजार 988 किलो सामग्री जब्त की गई। जिसकी कीमत 26 लाख 50 हजार रुपए है। इन जिलों में बड़ी कार्रवाई हुई 17 कारोबारियों के लाइसेंस सस्पेंड जांच अभियान के दौरान 17 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किए गए। चलित खाद्य प्रयोगशाला की जांच में कुल 435 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
