Homeमध्यप्रदेशइंदौर में निगम कर्मचारी ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती:VIDEO बनाया, बोला-उधारी...

इंदौर में निगम कर्मचारी ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती:VIDEO बनाया, बोला-उधारी और ब्याज को लेकर 4 लोग कर रहे परेशान, उनके कारण दे रहा हूं जान

इंदौर नगर निगम में 10 साल से ड्राइवर धर्मेंद्र धारू ने शनिवार को जहर पीकर जान देने की कोशिश की है। धारू ने जहर पीने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उधारी और ब्याज के रुपए वापस लेने के लिए चार लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। धारू एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। अब पढ़िए धारू ने वीडियो में क्या कहा… “मैं धर्मेंद्र लाहौर हूं। मैं भंवर धावरे जी से परेशान हूं। मेरे से पैसों की मांग की जा रही है। इन लोगों से परेशान होकर मैं दवाई पी रहा हूं। चार लोगों द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है और पैसों की डिमांड की जा रही है। मैं पिछले 10 साल से नगर निगम में नौकरी कर रहा हूं। मुझे दो दिन से गाड़ी नहीं दी जा रही है। मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरी कोई गलती नहीं है, फिर भी बिना गलती के मुझे परेशान किया जा रहा है। मुझे गाड़ी से उतार दिया गया है। मेरी मौत के जिम्मेदार चार लोग हैं। दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर, सहायक सीएस भंवर धावरेऔर बंटी, जो साहब का ड्राइवर है। मैं अपनी जान खुद दे रहा हूं। इन चार लोगों के कारण मेरी मौत हो रही है और मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं।” वीडियो में चार लोगों के नाम लिए वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि वह चार लोगों से परेशान होकर दवाई पी रहा है। उसने पैसों की मांग किए जाने की बात कही और दुर्गेश, योगेश, भंवर और बंटी के नाम लिए। वीडियो बनाने के बाद धर्मेंद्र ने जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। उधारी और ब्याज का मामला प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मामला उधारी और ब्याज से जुड़ा बताया जा रहा है। धर्मेंद्र पर चारों लोगों की ओर से पैसों के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और धर्मेंद्र के बयान के बाद ही हो सकेगी। पुलिस कर रही वीडियो की जांच संयोगितागंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। धर्मेंद्र के बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह और चारों लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here