हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 19 साल की एक छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, फॉरेस्ट कॉलोनी के पास रहने वाली संजना नायर (19) ने शुक्रवार सुबह अपनी मां से घर के बाहर से ताला लगाकर जाने को कहा था। गांधी जयंती की छुट्टी के कारण वह स्कूल नहीं गई थी। पिता मजदूरी पर गए थे और मां भी दोपहर बाद मजदूरी पर चली गई थी। पिता घर लौटे तो शव देखा
संजना जब अकेले घर पर थी तब उसने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम करीब छह बजे पिता घर लौटे और ताला खोला तो बेटी फंदे पर झूलती मिली। वे उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया। संजना तीन भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, और छोटा भाई पंजाब के एक आश्रम में पढ़ रहा है। संजना बारहवीं क्लास में पढ़ती थी।
