मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को 103 पदों पर हुए मतदान की मतगणना होगी। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी। वहीं, आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी काउंटिंग होगी। कुल 104 पदों के लिए 29 सितंबर को मतदान हुआ था। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष और नलखेड़ा जनपद के वार्ड 6 व 11 के सदस्यों के लिए नतीजे आएंगे। सुसनेर में भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। नगर परिषद के 15 वार्डों में 17 मतदान केंद्रों पर 75.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सुरक्षा के लिए सभी जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने काउंटिंग के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं। कहां हो रही मतगणना नलखेड़ा के वोटों की गिनती सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय में हो रही है। वहीं, सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती आईटीआई कॉलेज सुसनेर में की जा रही है। सुसनेर में 15 वार्डों के लिए 15 टेबल लगाई गई हैं। दो बड़े वार्ड 7 ओर 10, जिनमें 2 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, उनकी दूसरे राउंड में काउंटिंग की जाएगी। बाकी वार्ड में एक-एक पोलिंग बूथ थे। करीब 50 से भी अधिक विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक प्रवेश रहेगा। सुबह 9 बजे से गिनती ईवीएम मशीनों से शुरू होगी। बता दें कि 13,843 में से 10,515 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के लिए तय किए गए कर्मचारियों को गुरुवार को आगर मालवा में ट्रेनिंग दी गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक दुर्ग विजय सिंह ने कर्मचारियों को सावधानी से काम करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- MP में 103 पंचायत पदों के लिए हुआ मतदान मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को 103 पदों पर मतदान हुआ। वहीं, आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी वोटिंग कराई गई। इस तरह कुल 104 पदों के लिए मतदान हुआ। पढ़ें पूरी खबर
