Homeछत्तीसगढ़कहासुनी पर भड़के किन्नरों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा:10 मिनट तक चले...

कहासुनी पर भड़के किन्नरों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा:10 मिनट तक चले लात-घूंसे, चाकू-डंडे से हमले से पिता को गंभीर चोटें आई

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र के दीपका चौक में दिनदहाड़े किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास की दुकानों के शटर गिर गए और राहगीर दूर खड़े होकर घटनाक्रम देखते रहे। वायरल वीडियो में एक युवक हथियार निकालकर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। देखिये पहले यह तस्वीरें ढोलक बजाते हुए बधाई मांगने पहुंचे थे किन्नर मिली जानकारी के अनुसार, किन्नर समाज के लोग दीपका क्षेत्र में घूम-घूमकर ढोलक बजाते हुए दुकानों और घरों में जा रहे थे। वे लोगों को आशीर्वाद देने के साथ बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान वे दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस पहुंचे। दुकान पर किसी बात को लेकर किन्नरों और वहां मौजूद दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में हुई बहस कुछ देर बाद बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पंकज सिंह पर चाकू-डंडे से हमले की बात विवाद के दौरान पंकज सिंह पर चाकू और डंडे से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। पंकज सिंह केजे सिंह कंपनी में काम करते हैं। बताया गया कि विवाद की जानकारी मिलने के बाद उनका बेटा प्रतीक सिंह भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसके साथ भी मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता रहा। मारपीट के दौरान दुकान के सामने लगा टीन शेड और लकड़ी का अस्थायी ढांचा भी गिर गया। हथियार निकालकर हमला करता दिखा युवक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तरफ किन्नर और उनके साथी, जबकि दूसरी तरफ दुकानदार और उनके सहयोगी नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक हथियार निकालकर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में सड़क पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई और किस पक्ष की ओर से पहले हमला किया गया। घटना दीपका चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर दिए, जबकि राहगीर घटनास्थल से दूरी बनाकर खड़े रहे। कुछ लोगों ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। पुलिस बोली- अभी किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की दीपका थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में शिकायत नहीं की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दिनदहाड़े व्यस्त दीपका चौक पर हुई इस मारपीट को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, लेकिन पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here