Homeमध्यप्रदेश5 IPS और 3 एसपीएस के तबादले:खंडवा, शाजापुर, ग्वालियर, जबलपुर के अतिरिक्त...

5 IPS और 3 एसपीएस के तबादले:खंडवा, शाजापुर, ग्वालियर, जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बदले

गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 8 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 5 आईपीएस और 3 एसपीएस हैं। 2023 बैच के आईपीएस अधिकारियों को एसडीओपी और सीएसपी पद से प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया है। वहीं, राज्य पुलिस सेवा के जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। उनमें से एक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया है और दो अफसरों की पोस्टिंग पीएचक्यू में की है। इस तबादला आदेश में शाजापुर, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर में एडिशनल एसपी बदले हैं। राज्य पुलिस सेवा के इन अफसरों के तबादले दूसरी ओर राज्य पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर घनश्याम मालवीय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, 2001 बैच के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा महेंद्र तारणेकर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर तथा 2002 बैच की राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 नगरीय पुलिस भोपाल शालिनी दीक्षित को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here