Homeदेशअहमदाबाद में कॉलेज जा रही छात्रा को क्रेन ने कुचला:करीब 50 फीट...

अहमदाबाद में कॉलेज जा रही छात्रा को क्रेन ने कुचला:करीब 50 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

गुजरात के अहमदाबाद में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा को क्रेन ने कुचल दिया और उसे करीब 50 फीट तक घसीटते ले गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फरार क्रेन के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसा मंगलवार को हुआ था, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। मृतक का नाम प्रेरणा नीनामा है। वह गोटा स्थित सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। जब वह कॉलेज से 200 मीटर दूर थी तभी पीछे से आ रही क्रेन ने उसे टक्कर मार दी और छात्रा को घसीटते हुए ऊपर से निकल गई। हादसे की 3 तस्वीरें… आरोपी की पहचान अरुण निषाद के रूप में हुई स्थानीय लोगों ने छात्रा की मदद करने की कोशिश की और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने खुद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पास के सोला इलाके में ढूंढ निकाला। आरोपी की पहचान अरुण निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें सुबह करीब 11:55 बजे प्रेरणा सड़क के बाईं ओर पैदल जाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान पीछे से आई क्रेन ने उसे टक्कर मार दी और उसके ऊपर से निकल गई। इसके बाद क्रेन कुछ दूर जाकर रुक गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क पर फुटपाथ नहीं है। ऐसे में पैदल चलने वालों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। हादसे के बाद लोगों ने नगर निकाय की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। —————- ये खबर भी पढ़ें… सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका…VIDEO:मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई गुजरात में सूरत के संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात भीषण आग लग गई थी। अब इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आग मार्केट में ही काम करने वाले एक अकाउंटेंट ने लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here