Homeमध्यप्रदेशछावनी अनाज मंडी में झोपड़ी में लगी आग:डीपी में स्पार्क से आग...

छावनी अनाज मंडी में झोपड़ी में लगी आग:डीपी में स्पार्क से आग लगने की आशंका, हादसे के समय झोपड़ी में कोई नहीं था

छावनी अनाज मंडी क्षेत्र में सोमवार रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी के पास ही बिजली की डीपी लगी हुई है। प्रारंभिक तौर पर डीपी में स्पार्क होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक, झोपड़ी में परमानंद नाम का युवक रहता है। घटना के समय वह खाना खाने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग नियंत्रित कर लिए जाने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। डीपी में स्पार्क की आशंका फायर ब्रिगेड के सुशील दुबे ने बताया कि झोपड़ी के पास डीपी लगी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीपी में स्पार्क होने से आग लगने की संभावना है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here