Homeमध्यप्रदेशबरगी क्रूज हादसा याद कर बनाई गणेश झांकी:मां-बेटे की दर्दनाक तस्वीर ने...

बरगी क्रूज हादसा याद कर बनाई गणेश झांकी:मां-बेटे की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा था…गणेश झांकी में फिर दिखाया बरगी क्रूज हादसा

30 अप्रैल को जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत और 28 पर्यटकों के बचने की घटना आज भी लोगों के जेहन में है। हादसे के बाद सामने आई सबसे झकझोर देने वाली तस्वीर मां-बेटे की थी, जिसमें मां अपने बच्चे को सीने से लगाए मृत मिली थी। गणेश उत्सव में जबलपुर के गंगा नगर में इसी दर्दनाक हादसे को झांकी के जरिए फिर जीवंत किया गया है। इसमें बरगी डैम के बीच गणेश प्रतिमा के साथ क्रूज हादसे के दृश्य, पानी में जान बचाने की जद्दोजहद और मां-बेटे की आखिरी तस्वीर को दिखाया गया है। झांकी के जरिए हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के साथ पानी में उतरते समय लाइफ जैकेट पहनने का संदेश भी दिया गया है। डैम के बीच बैठे गणेश जी, आसपास हादसे का मंजर गंगा नगर निवासी 22 वर्षीय आदर्श पटेल ने घर के बाहर गणेश प्रतिमा स्थापित कर यह झांकी तैयार की है। उन्होंने बरगी डैम का स्वरूप तैयार किया और बीच में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। इसके साथ हादसे के बाद पानी में तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश करते लोगों और अपनों को बचाने की जद्दोजहद के दृश्य दिखाए गए हैं। झांकी में हादसे के उस मार्मिक दृश्य को भी जगह दी गई है, जिसमें मां अपने बच्चे को बचाने के लिए उसे सीने से लगाए रहती है। बच्चे को पानी से बाहर निकालने के बाद भी जब उसकी जान नहीं बच सकी तो मां उसे अपने सीने से चिपकाए रही। इसी तस्वीर ने हादसे के बाद लोगों को सबसे ज्यादा झकझोरा था। 3-डी में उकेरा हादसा, मृतकों को श्रद्धांजलि आदर्श पटेल ने बताया कि पांच महीने पहले जब बरगी में हादसा हुआ था, तब वे भी डैम गए थे। वहां हादसे के बाद के दृश्य और लोगों की जद्दोजहद ने उन्हें प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने गणेश उत्सव में हादसे को झांकी के जरिए दिखाने का फैसला किया। उनका कहना है कि झांकी का उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देना है। गणेश प्रतिमा के पीछे 3-डी तकनीक से हादसे के दृश्य उकेरे गए हैं। आदर्श के मुताबिक बरगी में हुआ हादसा संस्कारधानी के लोग शायद ही कभी भूल पाएंगे। छोटी सी लापरवाही की कीमत जान से न चुकानी पड़े आदर्श ने कहा कि हादसे ने यह भी दिखाया कि पानी में सुरक्षा को लेकर छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। झांकी के जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि क्रूज या नाव में बैठते समय लाइफ जैकेट जरूर पहनें। उनका कहना है कि लाइफ जैकेट पहनने से हादसे की स्थिति में जान बचने की संभावना बढ़ सकती है। भूकंप कॉलोनी में भी हादसे की झांकी गंगा नगर के अलावा जबलपुर की भूकंप कॉलोनी में भी गणेश प्रतिमा के साथ बरगी क्रूज हादसे को झांकी के जरिए दिखाया गया है। दोनों जगह की झांकियां लोगों के बीच चर्चा और भावुकता का केंद्र बनी हुई हैं। तत्कालीन बरगी चौकी प्रभारी ने क्लिक की थी मां-बेटे की तस्वीर हादसे के दौरान जब मां-बेटे को पानी से बाहर निकाला गया था, तब बच्चा अपनी मां के सीने से चिपका हुआ था। दोनों एक ही लाइफ जैकेट से जुड़े हुए थे। इस दर्दनाक दृश्य की तस्वीर तत्कालीन बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने क्लिक की थी। बाद में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और हजारों-लाखों लोगों ने इसे देखा। यही तस्वीर अब गणेश झांकी में भी हादसे की पूरी त्रासदी का प्रतीक बनकर दिखाई गई है। ये खबर भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री शिवराज ने निकाली गणेश जी की सवारी गणेश चतुर्थी पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने भोपाल स्थित आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन से बाधाएं दूर करें और देशवासियों को सुख, स्वास्थ्य व समृद्धि का आशीर्वाद दें। चौहान ने युवाओं में गणेश उत्सव के बढ़ते उत्साह को भारतीय परंपरा, संस्कृति और संस्कारों की मजबूती का प्रतीक बताया।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here