Homeमध्यप्रदेशMP में सूबेदार-ASI के 655 पदों पर भर्ती:24 सितंबर से कर सकेंगे...

MP में सूबेदार-ASI के 655 पदों पर भर्ती:24 सितंबर से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 3 नवंबर से परीक्षा; ₹1.14 लाख तक वेतन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन बुलाए हैं। चयन परीक्षा-2026 के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की सुविधा 13 अक्टूबर तक रहेगी। चयन परीक्षा का पहला चरण 3 नवंबर 2026, मंगलवार से शुरू होगा। गृह विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय के जरिए कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा गया था। इससे पहले आरक्षकों के 7,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन बुलाए जा चुके हैं। सूबेदार का वेतनमान ₹36,200-1,14,800 और सहायक उप निरीक्षक का वेतनमान ₹19,500-62,000 तक होगा। ऐसा होगा आवेदन शुल्क सीधी भर्ती के लिए सामान्य/अनारक्षित अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क 500 रुपए, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपए तय की गई है। विभागीय परीक्षा के लिए शुल्क 200 रुपये और 100 रुपए है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा। शैक्षणिक योग्यता में कम्प्यूटर और हिंदी शॉर्टहैंड जरूरी सूबेदार (शीघ्रलेखक) पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से हिंदी आशुलिपि (शॉर्टहैंड) में 100 शब्द प्रति मिनट की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही कम्प्यूटर दक्षता से संबंधित निर्धारित योग्यता, प्रमाणपत्र भी स्वीकार्य होंगे। सहायक उप निरीक्षक पद के लिए भी 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा कंप्यूटर, आईटीआई या संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थान से निर्धारित डिप्लोमा या COPA, आधुनिक कार्यालय प्रबंधन जैसे निर्धारित पाठ्यक्रमों की योग्यता मान्य होगी। परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र जरूरी अभ्यर्थियों को परीक्षा में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट आदि में से निर्धारित पहचान पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। आधार कार्ड वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन भी किया जाएगा। साथ ही आरक्षण का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी (Domicile) होना अनिवार्य है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here