Homeमध्यप्रदेशदो दिन से बंद पानी की सप्लाई हुई बहाल:पार्षद अंजू राजपूत बनीं...

दो दिन से बंद पानी की सप्लाई हुई बहाल:पार्षद अंजू राजपूत बनीं ‘पब्लिक स्टार’; सीवेज, सड़क और कचरा कलेक्शन की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत बनीं आज की “पब्लिक स्टार” करोंद के जनता नगर निवासी प्रगति ने पानी की सप्लाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि इलाके में दो दिनों से पानी नहीं आ रहा था। पानी करीब 45 मिनट आता है, उसमें भी लगभग 30 मिनट गंदा पानी आने की शिकायत थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत ने मामले पर संज्ञान लिया और पानी की सप्लाई बहाल कर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान मिश्रौद: गंदगी और कीचड़ से परेशान रहवासियों को मिली राहत कौशल नगर निवासी लक्ष्मण ने इलाके में फैली गंदगी और कीचड़ को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में काफी गंदगी और कीचड़ जमा है, जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 85 के सुपरवाइजर धीरज कटारे ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। सीवेज, सड़क और कचरा कलेक्शन की समस्याओं से परेशान भोपालवासी अरेरा कॉलोनी: एक महीने से सड़क पर बह रहा गंदा सीवेज पानी अरेरा कॉलोनी निवासी एमडी शाकिब ने नाली चौक होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि मकान नंबर 106, आम के पेड़ के पास नाली का गंदा सीवेज पानी करीब एक महीने से सड़क पर बह रहा है। इससे दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। स्कूल के बच्चों और स्थानीय रहवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जहांगीराबाद: लिली टॉकीज चौराहे पर खुला गड्ढा, हादसे का खतरा सोहेल ने लिली टॉकीज चौराहे पर लंबे समय से खुले पड़े गड्ढे को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गड्ढा कई दिनों से खुला हुआ है और इसे बंद करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सांखेड़ी: पाइपलाइन टूटने से दो दिन से पानी की सप्लाई बंद दानिश कुंज निवासी प्रमोद अवस्थी ने पानी की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि नारायणा स्कूल के पास सड़क निर्माण के दौरान कोलार की पाइपलाइन टूट गई है। इसके कारण कॉलोनी में दो दिनों से पानी नहीं आ रहा है और पानी की बर्बादी भी हो रही है। कल्पना नगर: 30 दिन से नहीं उठा कचरा, बदबू से रहवासी परेशान कल्पना नगर निवासी विशाल ने कचरा कलेक्शन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि करीब 30 दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। बार-बार फोन करने के बावजूद नगर निगम की ओर से नियमित कचरा कलेक्शन नहीं हो रहा है। जमा कचरे से बदबू फैल रही है और बीमारी का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here