Homeमध्यप्रदेशआज ‘छात्रों की गूंज’ में भीड़ कैसे संभलेगी:2 लाख स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन...

आज ‘छात्रों की गूंज’ में भीड़ कैसे संभलेगी:2 लाख स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन का दावा, मैदान में 20 हजार की ही जगह; भगदड़ हुई तो क्या होगा?

कांग्रेस का 2 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा और मैदान में जगह करीब 20 हजार की। 19 सितंबर यानी आज इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के सामने सबसे बड़ा सवाल भीड़ का है। पुलिस ने 31 शर्तें लगाई हैं। 1500 वॉलंटियर्स, 14 गेट, 40 CCTV से लेकर इमरजेंसी में 12 मिनट में मैदान खाली कराने तक की तैयारी है। लेकिन अगर दावा की गई भीड़ सच में पहुंची तो इतने लोग मैदान में समाएंगे कैसे, और कुछ गड़बड़ हुई तो बाहर निकलेंगे कैसे; डिकोड करेंगे मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर में… सवाल 1: दो लाख रजिस्ट्रेशन और मैदान की क्षमता का गणित मेल क्यों नहीं खाता? जवाब- इंदौर विकास प्राधिकरण ने कार्यक्रम के लिए करीब 12 हजार वर्गमीटर जमीन दी है, लेकिन पूरी जमीन भीड़ के लिए इस्तेमाल नहीं होगी। सवाल 2: आज के कार्यक्रम के लिए पुलिस का प्लान क्या है? जवाब- पूरी भीड़ को ज्यादा से ज्यादा 2 हजार लोगों की क्षमता वाले अलग-अलग सेक्टरों में बांटा जाएगा। सवाल 3: अगर भगदड़ या बारिश जैसी स्थिति बनी, तो इमरजेंसी में क्या होगा? जवाब- मैदान की स्वीकृत क्षमता भरते ही पुलिस को आगे की एंट्री रोकने का अधिकार रहेगा। अगर अंदर हालात बिगड़ते हैं, तो सेक्टर-वाइज योजना के तहत 12 मिनट में पूरा मैदान खाली कराना होगा। वहीं कार्यक्रम खत्म होने पर भी भीड़ को एक साथ नहीं, बल्कि सेक्टर-दर-सेक्टर बाहर भेजा जाएगा। मेडिकल इंतजाम भी तय हैं ग्राफिक के जरिए समझिए ‘क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट’ कैसे होगा सवाल 4: 31 शर्तें सिर्फ भगदड़ रोकने के लिए हैं, या खतरे और भी हैं? जवाब- पुलिस की 31 शर्तों को तीन हिस्सों में समझा जा सकता है। ⇒ पहला- भगदड़ रोकने की तैयारी, जिसके लिए सेक्टर प्लान, बैरिकेडिंग, इमरजेंसी कॉरिडोर और मंच के सामने खाली डी-एरिया जरूरी है। ⇒ दूसरा- सुरक्षा का इंतजाम, जिसमें बम निरोधक दस्ता, स्निफर डॉग, और 40 CCTV की लाइव फीड सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक भेजने की व्यवस्था शामिल है- कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। ⇒ तीसरा- जिम्मेदारी तय करना, जिसके तहत मंच पर बैठने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता और फोटो आईडी 24 घंटे पहले पुलिस को देनी होगी, और आयोजकों को भीड़ की संख्या का शपथ-पत्र देना होगा। सवाल 5: आज राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ में होगा क्या? जवाब- इंदौर से पहले ‘छात्रों की गूंज’ कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हो चुका है, और चारों जगह कार्यक्रम का ढांचा लगभग एक जैसा रहा। मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर का ये एपिसोड भी पढ़िए…
राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ की काट नवीन-भागवत का कार्यक्रम?, संयोग है या सोची-समझी रणनीति 19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ करने वाले हैं। इससे ठीक पहले भाजपा-संघ ने नितिन नवीन और मोहन भागवत के कार्यक्रम सामने रख दिए हैं। राहुल के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के मुताबिक 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। नवीन पहली बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। RSS प्रमुख भागवत उज्जैन में 18 सितंबर को ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं को संबोधित करेंगे… पूरा एक्सप्लेनर पढ़िए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here