Homeदेशइंडियन एयरफोर्स को मिले 2 तेजस ट्रेनर:HAL ने स्वदेशी ट्रेनर विमान भी...

इंडियन एयरफोर्स को मिले 2 तेजस ट्रेनर:HAL ने स्वदेशी ट्रेनर विमान भी सौंपा; रक्षामंत्री ध्रुव हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में भी बैठे

इंडियन एयरफोर्स को शुक्रवार को 2 तेजस ट्रेनर विमान और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपा गया। हालांकि HTT-40 विमान कितने दिए गए, इसकी संख्या नहीं बताई गई। इन विमानों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बेंगलुरु में शुक्रवार को विमानों के हैंडओवर प्रोग्राम में शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने विमानों की पूजा की। कार्यक्रम में HAL ने चार नए ध्रुव हेलिकॉप्टर पवन हंस लिमिटेड को सौंपे। राजनाथ हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में भी बैठे। HAL की तरफ से चार LCA तेजस ट्रेनर की डिलीवरी पूरी HAL ने भारतीय वायुसेना को दो LCA FOC ट्रेनर विमान सौंप दिए। इससे FOC कॉन्ट्रैक्ट के तहत चार ट्विन-सीटर विमानों की डिलीवरी पूरी हो गई। इन विमानों में बेहतर रडार, ऑटोपायलट, फ्यूल सिस्टम, सुरक्षित कम्युनिकेशन के लिए सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो और एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग प्रोब जैसी सुविधाएं हैं। एयरफोर्स को पहला HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान मिला HAL ने भारतीय वायुसेना को HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान भी सौंपा। इसे ‘अंकुर’ नाम दिया गया। यह भारतीय रक्षा सेवाओं की शुरुआती पायलट ट्रेनिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने 70 HTT-40 विमानों का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। मौजूदा हैंडओवर इसी कॉन्ट्रैक्ट के तहत डिलीवरी की शुरुआत है। पवन हंस को चार ध्रुव NG हेलिकॉप्टर मिले HAL ने पवन हंस कंपनी को चार ध्रुव NG हेलिकॉप्टर सौंपे। यह पहली बार होगा जब सिविल सर्टिफाइड ध्रुव NG को सिविल एविएशन क्षेत्र में शामिल किया गया। यह HAL द्वारा डिजाइन और निर्मित 5.5 टन का हल्का ट्विन-इंजन मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर है। —————————–

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here