Homeछत्तीसगढ़PM मोदी का बर्थडे, रायपुर में जले इलेक्ट्रॉनिक दीये:दीप जलाने लगी अधिकारियों-टीचरों...

PM मोदी का बर्थडे, रायपुर में जले इलेक्ट्रॉनिक दीये:दीप जलाने लगी अधिकारियों-टीचरों की ड्यूटी, बिलासपुर में भारत के नक्शे के बीच पीएम की रंगोली

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर रायपुर के तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए। इसके साथ ही लाखों मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी की गई है। इस काम में सरकारी शिक्षकों और अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राजधानी रायपुर में शाम 7 बजे से कई रूट डायवर्ट हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है। बिलासपुर और जगदलपुर में पोडियम पर भारत के नक्शे के बीच रंगोली से PM मोदी की तस्वीर बनाई गई है। पहले ये तस्वीरें देखिए… जगदलपुर में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस नेता इधर जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया। इसी दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा भी पहुंचे और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। PM मोदी के बर्थडे पर कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स नीचे देखें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here