Homeमध्यप्रदेशसिवनी में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने की पैदल पेट्रोलिंग:सुरक्षा व्यवस्था जांची,...

सिवनी में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने की पैदल पेट्रोलिंग:सुरक्षा व्यवस्था जांची, बस स्टैंड पर संदिग्धों की जांच; 15 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

सिवनी शहर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बुधवार रात पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया। करीब 50 से 60 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी प्रमुख मार्गों पर पैदल निकले। अभियान का नेतृत्व एसडीओपी सिवनी चंचलेष मरकाम, यातायात थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी ने किया। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर निगरानी पुलिस बल ने नगर पालिका चौक से पेट्रोलिंग शुरू की। इसके बाद बुधवारी, शंकर मढ़िया और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचे। रास्ते में भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख चौराहों पर रुककर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बस स्टैंड पर संदिग्धों की चेकिंग बस स्टैंड परिसर में पुलिस टीम ने मौजूद लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़े लोगों से पूछताछ की गई। 15 वाहनों पर चालानी कार्रवाई पैदल पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 15 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। सुरक्षा का भरोसा कायम करना उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पैदल पेट्रोलिंग का उद्देश्य सिर्फ कार्रवाई करना नहीं है। शहर में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना भी अभियान का हिस्सा है। त्योहारी और धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ बढ़ने को देखते हुए बाजारों, बस स्टैंड, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here