Homeमध्यप्रदेशजलभराव से मिली राहत, आवारा कुत्तों की समस्या हुई दूर:जोन-15 के प्रभारी...

जलभराव से मिली राहत, आवारा कुत्तों की समस्या हुई दूर:जोन-15 के प्रभारी सुपरवाइजर बने ‘स्टार ऑफिसर’; कचरा, सीवेज और स्ट्रीट लाइट की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) जोन-15 के प्रभारी सुपरवाइजर विनोद शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ आनंद नगर क्षेत्र निवासी जीवन साहू ने बाजार में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि रईसेन रोड स्थित बाजार की मुख्य सड़क और दुकानों के सामने काफी मात्रा में गंदा पानी जमा हो गया था। इससे दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जोन-15 के प्रभारी सुपरवाइजर विनोद शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान गोमती कॉलोनी: आवारा कुत्तों की समस्या से मिली राहत गोमती कॉलोनी निवासी नाविन आर्या ने इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में 8 से 10 आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इनके कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का पैदल आना-जाना मुश्किल हो गया था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 27 की पार्षद वीनू मोनु सक्सेना ने मामले पर संज्ञान लिया और कार्रवाई कराकर समस्या का समाधान कराया। कचरा, सीवेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से परेशान भोपालवासी एमपी नगर: सीवेज लाइन की खुदाई के बाद सड़क किनारे पड़ा मलबा जोन-2 के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र निवासी सुनील तिवारी ने सीवेज लाइन की खुदाई के बाद सड़क किनारे छोड़े गए मलबे की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वार्ड 45 के क्षेत्र में सीवेज लाइन की खुदाई के बाद पेड़ के पास मलबा छोड़ दिया गया है। अब लोग उसी स्थान पर कचरा डाल रहे हैं, जिससे गंदगी के साथ बदबू की समस्या भी हो रही है। पद्मनाभ नगर: सफाई व्यवस्था प्रभावित, एक सप्ताह से बंद स्ट्रीट लाइट पद्मनाभ नगर के फेज-2 स्थित सिमी अपार्टमेंट निवासी आयुष शुक्ला ने सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि परिसर और आसपास नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट करीब एक सप्ताह से बंद है। करोंद: नालियों में गंदगी और सड़क पर कचरा, सफाई व्यवस्था पर सवाल करोंद की गली नंबर 13, मुर्ली नगर निवासी सफरुद्दीन ने इलाके में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि नालियों में काफी गंदगी जमा है और सड़क पर भी कचरा फैला हुआ है। इसके कारण आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कचरे की गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं आती है और कई बार वाहन आने पर सफाईकर्मियों को बुलाना पड़ता है। सूर्या नगर: सड़क किनारे जमा कचरे से रहवासी परेशान सूर्या नगर निवासी राजेंद्र ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी कचरे की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां लोग लगातार कचरा फेंक रहे हैं, जिसके कारण सड़क किनारे कचरे का ढेर जमा हो गया है। आसपास के घरों में गंदगी और बदबू पहुंच रही है। कचरे के कारण मच्छर और अन्य संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here