Homeछत्तीसगढ़कांकेर में 17 साल की लड़की से गैंगरेप:घूमने के बहाने जंगल ले...

कांकेर में 17 साल की लड़की से गैंगरेप:घूमने के बहाने जंगल ले गया, 3 दोस्तों के साथ मिलकर वारदात, चारों आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने गई थी। लेकिन आरोपी उसे जंगल की ओर ले गया और अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी ने अपने 3 साथियो के साथ मिलकर नाबालिग से रेप किया। पीड़िता के घर नहीं लौटने पर पिता ने थाने में शिकायत की। नाबालिग घर से करीब 30 किलोमीटर दूर जंगल में मिली। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने दी सूचना जानकारी के मुताबिक, नाबालिग मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने एक परिचित के साथ घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। 30 किलोमीटर दूर जंगल में मिली नाबालिग जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग कांकेर से करीब 30 किलोमीटर दूर कोरर क्षेत्र के जंगल में मिली। शुरुआती पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, 2 युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाइक से घूमने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसे कोरर के जंगल में ले जाकर अपने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। ……………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सूरजपुर में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप:बाजार से लौट रहे थे, 4 बदमाशों ने बंधक बनाया, खेत में किया दुष्कर्म, अरेस्ट छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से गैंगरेप किया है। 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here