Homeदेशमहिला ने कार से 7 लोगों को मारी टक्कर, गिरफ्तार:3 बच्चे भी...

महिला ने कार से 7 लोगों को मारी टक्कर, गिरफ्तार:3 बच्चे भी शामिल; नशे में गाड़ी चलाने का शक, नागपुर का मामला

नागपुर के गोरेवाड़ा इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार चला रही एक महिला ने 7 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला सेल्टोस कार चला रही थी। तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले बालू कुलमथे की एसयूवी को टक्कर मारी। उस समय बालू अपने बच्चों के साथ कार से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान कार ने बालू और उनके बच्चों को भी टक्कर मार दी। पुलिस को शक है कि हादसे के समय महिला नशे में गाड़ी चला रही थी। मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद इसका पता चलेगा। कार ने 3 बच्चों समेत 5 लोगों को टक्कर मारी इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क पर जा रहे 3 बच्चों और 2 अन्य लोगों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान हरीश रामभाऊ रेवतकर और आशीष नखाते के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि हादसा करने वाली महिला ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय कार में कोई और मौजूद था या नहीं। इसके अलावा, पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। ————- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में ट्रक-बोलेरो भिड़े, 3 बच्चों समेत 8 की मौत:जेसीबी-क्रेन से गाड़ी हटाई गई; रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here