Homeमध्यप्रदेशओवैसी की सभा पर सियासत...अब टी. राजा के लिए अनुमति:प्रशासन से परमिशन...

ओवैसी की सभा पर सियासत…अब टी. राजा के लिए अनुमति:प्रशासन से परमिशन मांगेंगी हिंउस; मई में सुरक्षा का हवाला देकर की थी कैंसिल

आईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में हुए कार्यक्रम के बाद सियासत तेज हो गई है। हिंदू उत्सव समिति ने अब तेलंगाना के विधायक टी. राजा की सभा की अनुमति देने की मांग उठाई है। इसे लेकर समिति पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से भी मिलेगी। मई में सुरक्षा का हवाला देकर टी. राजा की सभा कैंसिल की गई थी। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इकबाल मैदान, अग्रसेन चौक या सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में टी. राजा की सभा की अनुमति मांगेंगे। सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में ही ओवैसी की सभा हुई है। यदि इनकी सभा को अनुमति दे गई है तो टी. राजा को क्यों नहीं? यूसीसी को लेकर हुई थी ओवैसी की सभा ओवैसी ने मंगलवार रात में सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार को घेरा था। कहा- मप्र में 21% आदिवासियों की तरह मुसलमानों को भी यूसीसी से बाहर रखा जाए। ओवैसी ने आरोप लगाया कि सरकार यूसीसी के जरिए आरएसएस का एजेंडा चला रही है। मप्र में जब लव जिहाद कानून बना है तो यूसीसी की जरूरत क्यों? यूसीसी लागू करना है तो यह कानून खत्म करें। दो वयस्कों को पसंद से जीवनसाथी चुनने का संवैधानिक अधिकार है। इस दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर भी जमकर कटाक्ष किए थे। सागर शराब मामले में सरकार को भी घेरा था। 31 मई को प्रस्तावित थी टी. राजा की सभा टी. राजा की भोपाल के गांधीनगर में 31 मई को धर्मसभा प्रस्तावित थी। पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। कार्यक्रम निरस्त होने के बाद तेलंगाना के विधायक टी राजा भड़क गए थे। उन्होंने कुछ समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि ‘जिहादी अंडे फुदकने लगे हैं’। दावा किया कि कुछ लोग धर्मसभा रद्द होने का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, तुम लोगों को तुम्हारी भाषा में अच्छे से जवाब भी दिया जाएगा। इसी बीच धर्मसभा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में भोपाल के तलैया थाने में आदर्श इनवाते ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें दो इंस्टाग्राम आईडी संचालकों पर धमकी, अभद्र भाषा और भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए थे। कट्टर हिंदूवादी छवि के लिए चर्चा में रहते हैं टी राजा बता दें कि टी. राजा तेलंगाना के हैदराबाद स्थित गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि तथा आक्रामक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।
धर्मरक्षक संस्था द्वारा गांधीनगर क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद मामला न्यायालय पहुंच गया था। सुनवाई में अंतिम निर्णय नहीं होने के कारण आयोजन को टाल दिया गया है। सामाजिक तनाव बढ़ाने की आशंका का जिक्र धर्मसभा के विरोध में हुई शिकायत में कहा गया था कि सार्वजनिक मंचों पर की गई ऐसी टिप्पणियां सांप्रदायिक वैमनस्य और सामाजिक तनाव को बढ़ावा दे सकती हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित पोस्ट पुलिस आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन करती हैं। हिंदू उत्सव समिति ने उठाए थे सवाल श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने पर प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि टी राजा सिंह जैसे वक्ता को आमंत्रित किए जाने के बावजूद प्रशासन ने कथित तौर पर दबाव में आकर अनुमति रद्द की। तिवारी ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है कि मध्य प्रदेश में “हिंदूवादी सरकार” होने के बावजूद हिंदू संगठनों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब कार्यक्रमों का निर्णय अन्य समुदायों के दबाव में होगा। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले का संज्ञान लेकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और कार्यक्रम की अनुमति सुनिश्चित करनी चाहिए। हालांकि, अनुमति नहीं मिली थी। यह खबर भी पढ़े… टी राजा बोले- जिहादी अंडे, तुम्हारी भाषा में जवाब देंगे:भोपाल में धर्मसभा कैंसिल होने पर भड़के विधायक मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रस्तावित धर्मसभा को पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम निरस्त होने के बाद तेलंगाना के विधायक टी राजा भड़क गए। उन्होंने कुछ समुदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘जिहादी अंडे फुदकने लगे हैं’। दावा किया कि कुछ लोग धर्मसभा रद्द होने का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, तुम लोगों को तुम्हारी भाषा में अच्छे से जवाब भी दिया जाएगा। टी राजा ने कहा कि “तुम्हारे ये जीजा राजा इस महीने के एंडिंग तक भोपाल आएंगे” और “आपकी बहनों से भी मिलेंगे”। उन्होंने कहा कि वे सरकार, न्यायालय और पुलिस प्रशासन का सम्मान करते हैं, इसलिए विरोध नहीं करेंगे। पढ़े पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here