Homeदेशशोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया...VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर...

शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया…VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करीब 14 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश चुराने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। सोने का वजन 10.50 किलो था। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाला कारोबारी का पूर्व कर्मचारी पप्पू है। उसे डेढ़ साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने उसके पास से 8 किलो सोना और 11 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी की DVR अपने साथ ले गया था। वारदात के खुलासे के लिए SSP श्लोक कुमार ने 10 टीमें लगाई थीं। पुलिस ने दुकान और उसके आसपास लगे 125 से अधिक CCTV खंगाले। इनमें पप्पू दुकान से निकलकर कहां गया, यह देखा गया। कुछ कैमरों में पप्पू नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी ज्वेलर को दिखाया, तो उन्होंने आशंका जताई कि सीसीटीवी में दिखने वाला शख्स पप्पू लग रहा है। इसके बाद पप्पू को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पप्पू ने चोरी किया गया सोना कोसीकलां के जंगल में 8 अलग-अलग जगह गड्‌ढा खोदकर गाड़ दिया था। 3 तस्वीरें देखिए 7 घंटे में 14 करोड़ का सोना और नकदी ले गया अमित कुमार सर्राफ बलदेवगंज में रहते हैं। उनका सर्राफा बाजार में जुगल किशोर अमित कुमार एंड संस के नाम से शोरूम है। रविवार (13 सितंबर) रात उनके शोरूम में चोरी हो गई। चोर उनकी दुकान से 10.50 किलो सोना और 15 लाख की नकदी ले गया। पुलिस की जांच में पता चला कि पप्पू रविवार रात करीब 9 बजे पड़ोसी दुकान की छत पर चढ़ा। फिर अमित के शोरूम की छत पर पहुंचा। इसके बाद छत पर लगे लोहे के जाल को कटर से काटा। रात 9:57 बजे वह शोरूम के अंदर घुस गया। शोरूम के स्ट्रॉन्ग रूम का दरवाजा काटा। फिर वहां रखी चाबी से तिजोरी खोली। सोना और नकदी निकाल कर एक बैग में भरी। फिर सुबह करीब सवा 5 बजे पप्पू शोरूम से बाहर निकल गया। जाते समय सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गया, जिससे रिकॉर्डिंग किसी के हाथ न लगे। चोर शोरूम में करीब 7 घंटे तक रहा। इस दौरान उसने वहां पानी भी पीया। उसने दुकान में रखी चांदी की ज्वेलरी, पीतल के बर्तन और सोने की पानी चढ़ी ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया। चोर ने खुद को काले रंग के कपड़े से ढंक रखा था शोरूम के सामने वाली बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि पप्पू जब शोरूम से बाहर आया, तो उसके हाथ में एक पीले रंग का थैला था। उस पर शोरूम का ही नाम छपा था। साथ ही कंधे पर एक पिट्ठू बैग था। पप्पू ने काले रंग के कपड़े से अपने चेहरे से लेकर कमर तक का पूरा हिस्सा ढंक रखा था। पुलिस ने धीरे-धीरे आगे के सीसीटीवी खांगलने शुरू किए। इनमें वह शोरूम से निकल कर पैदल ही गली में जाते हुए दिखा। इस दौरान उसके चेहरे से हल्का-सा कपड़ा हट गया। चोर के साथ उसकी मां-बहन और भाई भी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, चोर कबाड़ी बाजार होते हुए बलदेवगंज चौराहे से ई-रिक्शा पर बैठा। फिर पुलिस चौकी से पहले उतरने के बाद गलियों से होकर रेलवे स्टेशन गया। पुलिस ने सीसीटीवी को ज्वेलर अमित को दिखाया। इस पर उन्होंने बताया कि कद-काठी से यह कोसीकलां में रहने वाला मेरा पूर्व कर्मचारी पप्पू लग रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में ले लिया। ADG एसके भगत ने मंगलवार शाम 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बताया कि चोरी के खुलासे में 10 टीमों के अलावा STF भी लगी थी। पुलिस ने मोहल्ला रामनगर के रहने वाले विष्णु उर्फ पप्पू सोनी, उसके भाई मोहन सोनी के अलावा उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पप्पू के घर से 2 किमी दूर कोसीकलां का जंगल है। पप्पू ने इसी जंगल में 8 जगह में जमीन में अलग-अलग जगह सोना छिपाकर रख दिया था। उसका प्लान था कि पहले तो पुलिस उसे पकड़ ही नहीं पाएगी। अगर पकड़ भी लेती है, तो वह परिवार के साथ मिलकर धीरे-धीरे सोना बेच देगा। मार्केट में ही उसकी एक दुकान भी है, जिसमें उसका पिता बैठता है। —————————— ये खबर भी पढ़िए- यूपी की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए सेवा से इस्तीफा दिया था। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here