शाजापुर कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान और दुकान में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया। पुलिस को आरोपियों के पास से करीब 70 हजार रुपए का सामान मिला है। पुलिस के मुताबिक, 14 मई 2026 को अशोक जाटव ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रेहान उर्फ चुन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथी के साथ मिलकर की थी चोरी कड़ाई से पूछताछ में रेहान ने अपने साथी जलज मालवीय (31, निवासी विजय नगर, मूल निवासी लालपुरा) के साथ मिलकर उमियाधाम कॉलोनी में बन रहे मकान से सेंटिंग के तख्ते चुराने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 हजार रुपए के सेंटिंग तख्ते और चोरी में इस्तेमाल की गई 50 हजार रुपए की पल्सर बाइक जब्त की है। गैस टंकी भी मिली दूसरी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपए की गैस टंकी भी मिली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
