Homeमध्यप्रदेशहनुमान चालीसा पढ़ने पर मिला नीम करोली बाबा का किरदार:15 साल बाद...

हनुमान चालीसा पढ़ने पर मिला नीम करोली बाबा का किरदार:15 साल बाद गांव पहुंचा लंगूर, विहान बोले- मेरे साथ सीन किया और चला गया

संत बाबा नीम करोली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में बाबा नीम करोली महाराज के बचपन का किरदार निभाने वाले कलाकार विहान शेडगे इंदौर पहुंचे। चर्चा के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने किरदार, शूटिंग के अनुभव और बाबा नीम करोली महाराज से जुड़ी अपनी आस्था को लेकर खुलकर बात की। विहान ने बताया कि फिल्म में काम करने से पहले वे बाबा नीम करोली महाराज के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। जब उन्हें उनका किरदार निभाने का मौका मिला तो उन्होंने बाबा के जीवन के बारे में रिसर्च शुरू की। इसी दौरान उनके मन में बाबा और हनुमान जी के प्रति आस्था भी बढ़ती चली गई। रोल मिलने से पहले दो-तीन दिन किया हनुमान चालीसा का पाठ विहान ने बताया कि ऑडिशन से पहले उन्होंने लगातार दो-तीन दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसके बाद उन्हें बाबा नीम करोली महाराज के बचपन का किरदार निभाने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि उनके लिए यह महज एक फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी बेहद खास अनुभव रहा। फिल्म से जुड़ने के बाद उनकी हनुमान जी और बाबा नीम करोली महाराज के प्रति आस्था पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। शूटिंग के दौरान आया लंगूर, विहान बोले- चमत्कार जैसा लगा विहान ने शूटिंग से जुड़ा एक खास अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जिस गांव में फिल्म की शूटिंग हो रही थी, वहां करीब 15-20 साल से कोई लंगूर नहीं आया था। लेकिन जिस दिन उनकी शूटिंग थी, उसी दिन अचानक एक लंगूर वहां पहुंच गया। लंगूर ने शूटिंग के दौरान दो-तीन सीन में उनके साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि जैसे ही शूटिंग पूरी हुई, लंगूर वहां से चला गया। पानी में पूरे दिन हुई शूटिंग, बोले- काफी चुनौतीपूर्ण था सीन फिल्म में एक ऐसा सीन भी है, जिसमें विहान को पानी में रहना था। उन्होंने बताया कि सीन 15-20 मिनिट का था, लेकिन शूटिंग में पूरा दिन लग गया। पूरे दिन पानी में रहना पड़ा था। विहान ने कहा कि यह शूटिंग उनके लिए आसान नहीं थी, लेकिन पूरी टीम के सहयोग से सीन को अच्छे तरीके से पूरा किया गया। हनुमान अंश से जुड़ने के बाद बढ़ी भक्ति विहान ने बताया कि बाबा नीम करोली महाराज का किरदार निभाने के बाद उनकी दिनचर्या में भी बदलाव आया है। अब वे नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ने उनकी आस्था को और मजबूत किया है। बाबा नीम करोली महाराज और हनुमान जी के प्रति उनका जुड़ाव फिल्म के साथ काम करते-करते और गहरा हुआ। चार साल से एक्टिंग कर रहे हैं विहान विहान ने बताया कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में करीब चार साल हो चुके हैं। ‘हनुमान अंश’ उनकी पहली इंडी फिल्म है। इससे पहले वे मराठी टीवी सीरियल्स, फिल्मों और विज्ञापनों में काम कर चुके हैं। मूल रूप से पुणे के रहने वाले विहान ने बताया कि फिल्म में काम करने का मौका उन्हें निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की वजह से मिला। विहान पहले उनके साथ एक विज्ञापन में काम कर चुके थे। उस दौरान उनकी एक्टिंग निर्देशक को पसंद आई थी। विहान के मुताबिक विशाल चतुर्वेदी ने तभी तय कर लिया था कि उनके अगले प्रोजेक्ट में विहान को मौका दिया जाएगा। बाद में उन्हें ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करोली महाराज के बचपन का किरदार मिला। इंदौर की तारीफ में बोले- यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है इंदौर पहुंचने पर विहान ने शहर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोगों से मिले प्यार को उन्होंने खास बताया। भारत का सबसे स्वच्छ शहर है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। ये खबर भी पढ़ें… एक्टर भगवानदास बोले-बाबाजी के जाने पर दुनिया खत्म लगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के प्रमुख किरदार गोपाल बहेलिया, चांद चोर और पार्वती माई की टीम दो दिन भोपाल में रही। इस दौरान दैनिक भास्कर ने फिल्म के कलाकारों से बातचीत की। बाबा नीम करौली के शिष्य का किरदार निभाने वाले भगवानदास पटेल ने बताया कि फिल्म में जब बाबा करौली को छोड़कर जाने लगे तो उन्हें ऐसा लगा, जैसे दुनिया ही खत्म हो गई हो।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here