Homeमध्यप्रदेशमित्तल कंपनी में नाइट्रोजन टैंक में विस्फोट, 3 मजदूर घायल:2 की हालत...

मित्तल कंपनी में नाइट्रोजन टैंक में विस्फोट, 3 मजदूर घायल:2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती; इंडोरामा क्षेत्र में सुबह हुआ धमाका

धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित इंडोरामा क्षेत्र की मित्तल कंपनी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज धमाका हुआ। कंपनी में नाइट्रोजन गैस के रिसीवर टैंक का निचला हिस्सा फट गया। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं। स्थानीय कर्मचारियों और राहत दल ने घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी को श्रीनाथ प्राइवेट हॉस्पिटल भेजा गया। इनमें दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल फैक्ट्री परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह सामने आएगी। घायलों में तीन कर्मचारी शामिल घायलों की पहचान शिवम शर्मा (30), पिता मधुसूदन शर्मा, निवासी जाओरा कॉलोनी, सेक्टर-3 पीथमपुर; पुखराज पाटीदार (46), पिता बाबूलालजी पाटीदार, निवासी घाटा बिल्लोद और सतेंद्र राठौर (41), पिता शिवराज सिंह राठौर, निवासी भोजपुरी कॉलोनी, थाना बेटमा, जिला इंदौर के रूप में हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here