Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में चलती कार से स्टंट का VIDEO:खिड़की से बाहर निकलकर बना...

जबलपुर में चलती कार से स्टंट का VIDEO:खिड़की से बाहर निकलकर बना रहे थे रील, तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर की सड़कों पर चलती कार से स्टंट करते युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ है। युवक सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। डियो में वे कार की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है और दूसरों की जान को भी खतरा है। यह घटना शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र के ‘जीरो डिग्री’ इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक चलती कार के दरवाजों से लटककर रील बना रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जबलपुर पुलिस ने इस पर ध्यान दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो मीडिया के जरिए उनके सामने आया है। पहली नजर में यह विजय नगर के जीरो डिग्री इलाके का लग रहा है। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वीडियो में दिख रहे वाहन और युवकों की पहचान की जाए। पुलिस अधिकारी ने चेतावनी दी है कि स्टंट करने वाले युवकों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने कहा कि सड़कों पर लापरवाही और अराजकता फैलाने वाले युवाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here