Homeमध्यप्रदेशवाहन ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटे की मौत:बुआ के यहां तेरहवीं...

वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटे की मौत:बुआ के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में गए थे, जबेरा से नरसिंहगढ़ लौटते समय हादसा

दमोह-जबलपुर मार्ग पर शुक्रवार रात एक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत चिरई चोंच के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों मृतकों की पहचान कल्याणपुरा देहात थाना निवासी 35 वर्षीय रामकृष्ण सिंह (पिता बंधू सिंह) और उनकी मां 65 वर्षीय मंजली बहू के रूप में हुई है। ये दोनों तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजन ने क्या बताया? मृतक रामकृष्ण के बड़े भाई खिलान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बुआ के यहां बंदरकोला गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था। उनकी मां और छोटा भाई बाइक से शुक्रवार शाम कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे, तो भाई और मां के शव देखे। उन्हें घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने क्या कहा? खबर मिलते ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल भी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मृतक नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं और जबेरा के पास एक तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहे थे। शवों को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here