मध्यप्रदेश के झाबुआ में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक ने महिला को रौंद दिया। वह बाइक के साथ 35 फीट तक घिसटती चली गई। पसलियां समेत शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए थे। हादसा सापन नदी के पुल के पास हुआ। महिला सड़क पार कर रही थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजन और लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से दाहोद ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। CCTV में कैद हुआ हादसा हादसे का पूरा घटनाक्रम सड़क किनारे स्थित किराना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में गीता बाई राठौर सड़क पार करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान झाबुआ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला बाइक के साथ सड़क पर घिसटती दिखाई दे रही हैं। दाहोद ले जाते समय महिला की मौत हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दाहोद ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को दाहोद लेकर रवाना हुए, लेकिन पिटोल के पास उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। तीन पसलियां, जबड़ा, सिर और हाथ में फ्रैक्चर परिजनों के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला की तीन पसलियां, कमर के नीचे के हिस्से, हाथ, जबड़े और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हुए थे। हादसे में बाइक चालक और उसके साथ बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है।
