Homeमध्यप्रदेश‘कृति’ और ‘कीर्ति डिलाइट’ के नाम-पैकेजिंग पर विवाद:दिल्ली कोर्ट के आदेश पर...

‘कृति’ और ‘कीर्ति डिलाइट’ के नाम-पैकेजिंग पर विवाद:दिल्ली कोर्ट के आदेश पर इंदौर में कारोबारी के परिसर की तलाशी; तेल के डिब्बे सहित सामग्री जब्त

इंदौर में खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के ट्रेडमार्क, ट्रेड ड्रेस और कॉपीराइट के कथित उल्लंघन के मामले में बड़ी कानूनी कार्रवाई की गई। दिल्ली की कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर एसडीए कंपाउंड, उद्योग नगर, मूसाखेड़ी स्थित मेसर्स मां सरस्वती एंटरप्राइजेज के परिसर में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोप है कि मां सरस्वती एंटरप्राइजेज द्वारा कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के चर्चित ब्रांड ‘कृति’ से मिलते-जुलते नाम ‘कीर्ति डिलाइट’ का इस्तेमाल कर खाद्य तेल की पैकेजिंग और बिक्री की जा रही थी। कंपनी की ओर से इसे ट्रेडमार्क, पैकेजिंग और बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है। ‘कृति’ से मिलता-जुलता नाम और पैकेजिंग इस्तेमाल करने का आरोप
कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के मुताबिक मां सरस्वती एंटरप्राइजेज द्वारा खाद्य तेल के लिए ‘कीर्ति डिलाइट’ नाम और ऐसी पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती थी। कंपनी का आरोप है कि उसके रजिस्टड्र ट्रेडमार्क ‘कृति’, ट्रेड ड्रेस और कॉपीराइट से मिलते-जुलते नाम एवं प्रस्तुतीकरण के जरिए बाजार में उत्पाद बेचने की कोशिश की जा रही थी। इसी मामले को लेकर कंपनी ने न्यायालय का रुख किया था। कोर्ट के आदेश पर लोकल कमिश्नर ने की तलाशी
मामले में दिल्ली कोर्ट के के आदेश के तहत एडवोकेट समृद्धि वत्स को लोकल कमिश्नर नियुक्त किया गया था। कोर्ट के आदेश के अपालन में लोकल कमिश्नर ने पुलिस की सहायता से एसडीए कम्पाउंड, पालदा, उद्योग स्थित मां सरस्वती एंटरप्राइजेज के परिसर में तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान ट्रेडमार्क उल्लंघन से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों को चिन्हित किया गया। 15 और 2 लीटर के तेल के डिब्बे मिले
तलाशी के दौरान परिसर से ‘कीर्ति डिलाइट’ नाम और लेबल वाले खाद्य तेल के 15 लीटर और 2 लीटर क्षमता के भरे हुए तथा खाली डिब्बे मिले। इसके अलावा पैकेजिंग से जुड़ी सामग्री, लेबल और प्रचार सामग्री भी मौके पर मौजूद मिली। कार्रवाई के दौरान इन सभी सामग्रियों को चिन्हित कर विधिवत जब्त और सील किया गया। लोकल कमिश्नर की कार्रवाई रिपोर्ट में भी मां सरस्वती एंटरप्राइजेज द्वारा ‘कीर्ति डिलाइट’ नाम से खाद्य तेल की पैकेजिंग और बिक्री किए जाने का उल्लेख किए जाने की बात कंपनी की ओर से कही गई है। कंपनी के वकील और अधिकृत प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के दौरान कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड की ओर से कंपनी के एडवोकेट रोशन कुमार मौजूद रहे। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि कुणाल देवमुरार और आलोक भट्ट भी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित थे। कंपनी की ओर से कहा गया कि कोर्ट के आदेश के तहत की गई कार्रवाई में कथित ट्रेडमार्क उल्लंघन से संबंधित सामग्री को सुरक्षित किया गया है। ब्रांड और साख की सुरक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी
एडवोकेट रोशन कुमार ने कहा कि कंपनी अपने ब्रांड, ट्रेडमार्क और वर्षों में बनाई गई साख की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समान नाम, पैकेजिंग या अन्य ऐसे तरीकों का इस्तेमाल, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा हो, उसके खिलाफ उपलब्ध कानूनी उपायों के तहत कार्रवाई जारी रखी जाएगी। कंपनी का कहना है कि बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा और उपभोक्ताओं को वास्तविक ब्रांड की पहचान सुनिश्चित कराना उसके लिए महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से कथित ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में न्यायालय के समक्ष कार्रवाई की गई थी। मां सरस्वती एंटरप्राइजेज के संचालक रवि भाटिया का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। कोर्ट के आदेश पर सीधे आकर कार्रवाई की गई जबकि इस संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here